
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक विवाहित महिला के साथ उसके घर में घुस कर कथितरूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुई दिल दहलाने वाली वारदात
थाना प्रभारी भगत सिंह ने रविवार को बताया कि आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को तीन लोग जबरदस्ती महिला के घर में घुस गए और उससे दुष्कर्म किया। उस वक्त महिला का पति वहां नहीं था।
यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़.. एक बदमाश घायल
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।(भाषा)
Published : 25 November 2018, 5:26 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश क्राइम दुष्कर्म मुजफ्फरनगर विवाहित महिला शामली