हिंदी
नई दिल्ली: नरेन्द्र मोदी आज शाम 7.15 बजे बार तीसरी देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को छोड़कर पड़ोसी व कुछ अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और गणमान्य लोग शामिल होंगे।
भाजपा को इस बार पूर्ण बहुमत न मिलने के कारण मोदी सरकार में एनडीए के सबसे बड़े सहयोगी जेडीयू और टीडीपी के कोटे के मंत्री अन्य घटक दलों की अपेक्षा ज्यादा नजर आएंगे।
जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार 3.0 में TDP को एक कैबिनेट और एक या दो राज्य मंत्री पद मिलन सकता है।
यह भी जानकारी सामने आ रही है कि भाजपा गृह, रक्षा, वित्त, विदेश समेत कुछ प्रमुख व भारी भरकम मंत्रालय अपने पास रख सकती है जबकि अन्य मंत्रालयों के मंत्री पदों पर एनडीए के सहयोगी दलों के नेता काबिज हो सकते हैं।
माना जा रहा है कि पीएम मोदी के साथ कुछ कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले कुछ नेताओं को शपथ के लिये फोन आने की खबरें भी सामने है।
डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये मोदी 3.0 कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के नाम।
संभावित मंत्रियों की सूची
1. अमित शाह
2. राजनाथ सिंह
3. नीतिन गडकरी
4. जेपी नड्डा
5. पीयूष गोयल
6. अश्विनी वैष्णव
7. मनसुख मांडविया
8. ज्योतिरादित्य सिंधिया
9. शिवराज सिंह चौहान
10. चिराग पासवान
11. जयंत चौधरी
12. जीतनराम मांझी
13. अनुप्रिया पटेल
14. रामनाथ ठाकुर
15. रक्षा खडसे
16 जितेंद्र सिंह
17. ललन सिंह
18. जीतनराम मांझी
19. कुमारस्वामी
20. राव इंद्रजीत सिंह
21. मनोहर लाल खट्टर
22. मोहन नायडू
23. पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी
24. प्रताप राव जाधव
25. शांतुनु ठाकुर
26. किरन रिजिजू
27. अर्जुन मेघवाल
28. हरदीप पुरी
Published : 9 June 2024, 11:19 AM IST
Topics : एनडीए सरकार कैबिनेट मंत्री नई दिल्ली नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल मोदी 3 0 सरकार शपथ ग्रहण समारोह
No related posts found.