हिंदी
नई दिल्लीः इस साल भी कोरोना ने होली के त्योहार पर लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। त्योहार के दौरान कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यों की सरकार ने कई सख्ती लागू कर दी है। जानिए किन राज्यों में किन चीजों पर लगी है पाबंदी।
यह भी पढ़ें: भारत में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, जानिए किस राज्य में कैसा है हाल
होली को लेकर यूपी सरकार ने बिना अनुमति के होली मिलन जैसे समारोह आयोजित करने पर रोक लगा दी है। इन समारोह के लिए आपको पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। सभी के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है।
उत्तराखंड सरकार ने होली के साथ-साथ होलिका दहन पर भी सख्त नियम लागू कर दिए हैं। सरकार के नए निर्देशानुसार होलीका दहन के दौरान केवल 50 प्रतिशत लोग मौजूद रहेंगे बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल नहीं होंगे।
झारखंड में होली के मौके पर लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक रूप से होली, सरहुल, शब-ए-बारात, नवरात्रि रामनवमी, ईस्टर आदि त्योहार मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोग अपने घरों में ही होली मनाएंगे।
बिहार होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। सभी लोगों से सजग रहने के लिए आग्रह किया गया है। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर और भीड़-भाड़ में होली खेलने से मना किया गया है।
Published : 28 March 2021, 12:41 PM IST
No related posts found.