हिंदी
पेरिस: उत्तर-पूर्वी फ्रांस के स्ट्रासबर्ग शहर में गुरुवार तड़के एक इमारत में लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य झुलस गए। स्थानीय दमकल विभाग ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में बाढ़ से सात लोगों की मौत, 23 घायल
सूत्रों ने बताया कि सुबह इस इमारत में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकलों को तुरंत रवाना किया गया और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकलों ने इमारत के भीतर से पांच शव निकाले हैं। इस हादसे में सात अन्य लोग भी घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)
Published : 27 February 2020, 4:35 PM IST
No related posts found.