हिंदी
लखनऊः आज डाइनामाइट न्यूज़ ने सफलता के चार साल पूरे किए हैं। 16 अक्टूबर 2015 को देश की राजधानी में डाइनामाइट न्यूज़ की नींव रखी गई थी। यह दिन डाइनामाइट न्यूज़ परिवार के लिए बेहद खास और खुशियों से भरा होता है।

लखनऊ के ब्यूरो ऑफिस में डाइनामाइट न्यूज़ की चौथी वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर ब्यूरो चीफ जय प्रकाश पाठक ने ऑफिस कर्मियों संग केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनायें दी।
इस मौके पर आम लोगों ने डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्टिंग पॉलिसी की जमकर सराहना की। एक छात्रा ने बात करते हुए कहा की छात्रों की करियर संबधी खबरों को डाइनामाइट न्यूज प्रमुखता देता है। वहीं अनुराग विष्ट ने डाइनामाइट न्यूज़ को चौथी वर्षगांठ पर बधाई देते हुये कहा की आज लखनऊ में डाइनामाइट न्यूज़ तेजी से आम लोगो मे लोकप्रिय हो रहा है।

आज डाइनामाइट न्यूज़ ने चार साल पूरे होने पर डाइनामाइट न्यूज़ की अंग्रेजी https://www.dynamitenews.com/ व हिंदी https://hindi.dynamitenews.com/ की दोनों वेबसाइटों को नये लुक एंड फील में रिलांच किया गया।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज ब्यूरो कार्यालय में धूम-धड़ाके से मनाई गई डाइनामाइट न्यूज़ की चौथी वर्षगांठ
इसके अलावा पढ़कर नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए युवा डाइनामाइट नाम की नयी वेबसाइट https://www.yuvadynamite.com/ की लांचिंग भी की गयी। यह वेबसाइट देश के छात्र-छात्राओं के शिक्षा, करियर, जॉब्स, एडमिशन, रिजल्ट और उनसे जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठायेगी।
Published : 16 October 2019, 6:15 PM IST
Topics : Dynamite News Day fourth Anniversary Lucknow Yuva Dynamite चौथी वर्षगांठ डाइनामाइट न्यूज़ लखनऊ