हिंदी
भावनगर (गुजरात): गुजरात के भावनगर शहर में मंगलवार को नहाने के लिए झील में गईं चार नाबालिग लड़कियां डूब गईं जिसमें दो बहनें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने बताया कि घटना शहर में मानव निर्मित झील बोर तलाब की है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने बताया कि घटना शहर में मानव निर्मित झील बोर तलाब की है। उन्होंने बताया कि नौ से 17 साल की उम्र की पांच नाबालिग लड़कियां एक महिला के साथ झील पर गई थीं। जडेजा ने बताया कि जब महिला झील के किनारे कपड़े धो रही थी तभी लड़कियां नहाने के लिए जलाशय में कूद गईं और डूबने लगीं।
Published : 21 May 2024, 4:06 PM IST
No related posts found.