Zimbabwe के पूर्व राष्ट्रपति मुगाबे का निधन

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति राॅबर्ट मुगाबे का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

Updated : 6 September 2019, 6:15 PM IST
google-preferred

हरारे: जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति राॅबर्ट मुगाबे का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। राष्ट्रपति इमर्सन मेन्नागवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेन्नागव ने कहा मैं अत्यंत दुख के साथ यह घोेषणा कर रहा हूं कि जिम्बाब्वे के संस्थापक जनक और पूर्व राष्ट्रपति राॅबर्ट मुगाबे का निधन हो गया है।

वह आजादी के प्रतीक थे। उन्होंने अफ्रीकी लोगों की आजादी और सशक्तिकरण के लिये अपना जीवन समर्पित किया था। देश उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले। मुगाबे ने वर्ष 1987 से 2017 तक देश में राष्ट्रपति के रुप में अपनी सेवा दी। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री पद का भी कार्यभार संभाला था। (वार्ता)

Published : 
  • 6 September 2019, 6:15 PM IST