हिंदी
चंडीगढ़: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बिप्लब कुमार देब सोमवार को हरियाणा के पानीपत जिले में एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि उनकी कार जीटी रोड पर खड़े एक वाहन से टकरा गई थी।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना समालखा और पानीपत के बीच उस समय हुई, जब राज्यसभा सदस्य और भाजपा के हरियाणा प्रभारी देब दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे थे।
पुलिस उपाधीक्षक (समालखा) ओम प्रकाश ने फोन पर बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि टायर पंचर हो जाने के कारण एक कार जीटी रोड पर खडी थी और पीछे से आ रही देब की कार ने खड़ी कार को टक्कर मार दी।
Published : 20 February 2023, 6:48 PM IST
Topics : Biplab Deb chief minister Road Accident Tripura त्रिपुरा बिप्लब कुमार देब भाजपा मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना हरियाणा