हिंदी
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य का शुक्रवार को यहां निधन हो गया।
उन्होंने बताया कि कर्नाटक के उडुपी के रहने वाले आचार्य ने यहां अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वयोवृद्ध भाजपा नेता आचार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के साथ भी काम कर चुके थे।
आचार्य नगालैंड, त्रिपुरा और असम के राज्यपाल रहे थे। उन्होंने मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारियां भी संभाली थीं।
अपने शोक संदेश में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आचार्य संगठन की विचारधारा के प्रति कटिबद्ध रहे थे।
Published : 10 November 2023, 6:54 PM IST
No related posts found.