हिंदी
भुवनेश्वर: लोकसभा के पूर्व सदस्य अनादि साहू का शनिवार को कटक में उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 83 वर्ष के थे।
यह भी पढ़ें: मणिपुर के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह के बड़े भाई का निधन
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सूत्रों ने बताया कि वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
साहू दो बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। पहली बार वह कांग्रेस के टिकट पर 1996 में कटक से चुने गए और अगली बार वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर 1999 में बेरहामपुर से चुने गए थे।
यह भी पढ़ें: प्रख्यात मलयालम लेखिका के बी श्रीदेवी का निधन
साहू ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से इस्तीफा दे दिया था और 1996 के आम चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में कटक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह 57,807 मतों से चुनाव हार गये थे और बाद में उन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी।
भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा ने साहू के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Published : 20 January 2024, 8:57 PM IST
Topics : अनादि साहू कटक निधन पूर्व सदस्य भुवनेश्वर लोकसभा
No related posts found.