Manipur: मणिपुर के पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह के बड़े भाई का निधन

मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह के बड़े भाई संजय सिंह का 59 वर्ष की आयु में यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 January 2024, 6:44 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली:  मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह के बड़े भाई संजय सिंह का 59 वर्ष की आयु में यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

राजीव सिंह ने कहा, 'मेरे प्यारे बड़े भाई संजय भैया (मेरे अभिभावक और गुरु) का दिल का दौरा पड़ने के बाद कल शाम दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में निधन हो गया।’’

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक  डीजीपी ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को झारखंड में हजारीबाग ले जाया जा रहा है जहां उन्होंने अपना अधिकांश जीवन अपने दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों के बीच बिताया।

सिहं ने कहा, ''उनकी अंत्येष्टि कल हजारीबाग में की जाएगी।''

पारिवारिक व्यवसाय संभाल रहे संजय सिंह ने झारखंड में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

संजय ने झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक दिवंगत अमिताभ चौधरी के साथ मिलकर काम किया था।

 

Published : 
  • 19 January 2024, 6:44 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement