
गाजियाबाद: हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्यागी ने रविवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने अपने परिवार के साथ इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है। त्यागी ने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जितेंद्र कुमार त्यागी ने कहा, हमने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित पत्र लिखा है और उसमें इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें प्रताड़ित कर रही है, उनके खिलाफ फर्जी आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। त्यागी का कहना है कि एक राजनीतिक परिवार के दबाव में उन्हें परेशान किया जा रहा है।
Published : 29 April 2024, 9:35 AM IST
Topics : allegations Euthanasia Ghaziabad Hindu Yuva Vahini UP Police आरोप इच्छा मृत्यु गाजियाबाद यूपी पुलिस हिंदू युवा वाहिनी