पूर्व झारखंड कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार आप में शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पूर्व आम आदमी पार्टी के कुनबे में गुरुवार को उस समय खुशी की लहर दौड़ गयी जब पूर्व झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अजय कुमार ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 September 2019, 4:17 PM IST

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पूर्व आम आदमी पार्टी (आप) के कुनबे में गुरुवार को उस समय खुशी की लहर दौड़ गयी जब पूर्व झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अजय कुमार ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने अमित शाह से की मुलाकात

मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि देश काे डॉ कुमार जैसे लोगों की जरूरत है जो राजनीति में बदलाव ला सकते हैं और इसे आम आदमी के सार्थक बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा,“ मैं अपने मित्र डाॅ कुमार के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर उन्हें बधाई देता हूं। हमें भारत की राजनीति में बदलाव लाने और इसे आम आदमी के लिए सार्थक बनाने की खातिर अजय जी जैसे लोगों की जरूरत है।” (वार्ता)

Published : 
  • 19 September 2019, 4:17 PM IST