Site icon Hindi Dynamite News

पूर्व IAS अशोक कुमार गुप्ता को मिली CCI की कमान.. चेयरपर्सन किया गया नियुक्त

1981 के तमिलानाडु कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुप्ता को हर महीने 4,50,000 रुपये वेतन मिलेगा। अशोक कुमार 25 अक्टूबर 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें कैसे CCI के अध्यक्ष बने अशोक कुमार
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
पूर्व IAS अशोक कुमार गुप्ता को मिली CCI की कमान.. चेयरपर्सन किया गया नियुक्त

नई दिल्लीः 1981 के तमिलानाडु कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने जारी किये अपने एक बयान में गुप्ता को CCI के अध्यक्ष की कमान सौंपी है। गुप्ता अब कार्यवाहक चेयरपर्सन सुधीर मित्तल का स्थान लेंगे। इस पद पर उनकी नियुक्ति 25 अक्टूबर 2022 तक यानी 65 साल की उम्र तक या अगले आदेश तक रहेगी।     

यह भी पढ़ेंः यूपी का नया IAS भ्रष्टाचार में लिप्त, केस दर्ज.. बड़ा सवाल- नये अफसरों को अमीर बनने की कितनी है जल्दी   

 

    

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग 

 

यह भी पढ़ेंः यूपी का गालीबाज एसपी.. कुर्सी पर बैठते ही भूले पद की गरिमा

सीसीआई के चेयरपर्सन की उनकी नियुक्ति को मंत्रिमंडल की समिति ने मंजूरी दी है। बता दें कि अशोक कुमार गुप्ता तमिलनाडु कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी है। अब उन्हें चेयरपर्सन के पद पर हर महीने 4,50,000 रुपये वेतन मिलेगा।    

कारपोरेट कार्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में गुप्ता को सीसीआई का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। इसे मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भी मंजूरी दे दी है। अब 65 वर्ष की उम्र तक गुप्ता सीसीआई के चेयरपर्सन के पद पर बने रहेंगे। 

Exit mobile version