
लखनऊ: 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद एक महीने से अधिक तक सरकारी आवासीय सुविधा का लाभ लेते हुए डीजीपी का अधिकृत बंगले 1, तिलक मार्ग को ओपी सिंह ने खाली नहीं किया था।
डाइनामाइट न्यूज पर 2 मार्च को इस बारे में यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह नहीं छोड़ पा रहे हैं सरकारी बंगले का मोह! खबर प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद 24 घंटे में ही पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने सरकारी आवास खाली कर दिया।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर- सांसद आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर मंडराए संकट के बादल
जब हमारे संवाददाता ने इस बारे में राज्य के मुख्य सचिव से सवाल किया था तो उन्होंने इस पर हैरानी जतायी थी कि एक महीने बाद भी सरकारी आवास खाली क्यों नहीं हुआ। उन्होंने कहा था कि वे इस पर बात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव के हस्तक्षेप के बाद बंगला खाली हुआ है। अब इसमें नये डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का ही ठिकाना होगा।
Published : 7 March 2020, 1:19 PM IST
Topics : former up dgp op singh government bungalow IPS OP Singh up uttar pradesh ओपी सिंह पूर्व डीजीपी सरकारी आवासीय सुविधा सरकारी बंगला