Corona Scare: पूर्व CBI डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया है। रंजीत सिन्हा कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 16 April 2021, 11:15 AM IST
google-preferred

नई दिल्लीः देश में कोरोना के ताजा मामले 2 लाख 17 हजार से भी ज्यादा है। राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर बेकाबू हो रहा है।  इस बीच सीबीआई के पूर्व डॉयरेक्टर रंजीत सिन्हा की भी कोरोना से मौत हो गई है। रंजीत सिन्हा का निधन शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे दिल्ली में हुई है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के बढ़ते संकट के बीच सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस टाइमिंग में छूट, पढ़िये नये नियम 

जानकारी के मुताबिक पूर्व सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का निधन कोविड-19 के कारण हुआ। वह 68 साल के थे।अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को रंजीत सिन्हा के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था। रंजीत सिन्हा 1974 बिहार कैडर के आईपीएस अफसर थे।

यह भी पढ़ें: कोरोना के तांडव का कहर, मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली और महाराष्ट्र के हाल खस्ता

बता दें की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना पॉजिटिव आए हैं और अपने दिल्ली निवास में क्वारंटीन हैं। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल भी कोरोना पॉजिटीव पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि- वो कोरोना पॉजिटिव आई हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना से संक्रमित हैं। 

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID 19 के 2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 हुई। 1,185 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,69,743  है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,25,47,866 है।

Published : 
  • 16 April 2021, 11:15 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement