Gupteshwar Pandey: तस्वीरों में देखिये बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को, स्टाइल को लेकर अक्सर रहे चर्चा में

डीएन ब्यूरो

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अक्सर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको तस्वीरों के जरिये गुप्तेश्वर पांडेय के उन स्टाइल के बारे में बताने जा रहे हें जिसकी वजह से वो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं।

गुप्तेश्वर पांडेय

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस से सुर्खियों में आये।

दीपक ठाकुर के साथ गुप्तेश्वर पांडेय

बिग बॉस-12’ में कंटेस्टेंट रह चुके दीपक ठाकुर ने गुप्तेश्वर पांडेय के साथ एक गाना बनाया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। गाने में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को ‘बिहार के रॉबिनहुड’ के रूप में दिखाया गया है। इस गाने को लेकर भी काफी बवाल हुआ।

गुप्तेश्वर पांडेय

फेम इंडिया नाम की संस्था ने गुप्तेश्वर पांडेय को देश के 50 चर्चित भारतीयों की सूची में टॉप 10 में शामिल किया है। बता दें कि ये सर्वे फेम इंडिया द्वारा साल 2020 के लिए किया गया था।

बिहार के पूर्व डीजीपी

गुप्तेश्वर पांडे अपनी सख्त कार्यशैली के लिए काफी फेमस है। इसलिए उन्हें बिहार का रॉबिनहुड भी कहा जाता है।

बिहार सीएम के साथ डीजीपी गुप्तेश्वर

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय हाल ही में जेडीयू में शामिल हो गए। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुप्तेश्वर पांडेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

गुप्तेश्वर पांडेय

बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय 22 सितंबर को वीआरएस ले लिया था। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच महीने बाद समाप्त होने वाला था।

गुप्तेश्वर पांडेय

गुप्तेश्वर पांडेय का यह अंदाज भी लोगों को काफी भाया। गाय का दूध निकालते हुए यह तस्वीर उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था।

गुप्तेश्वर पांडेय

अपने परिवार के साथ टाइम बिताते गुप्तेश्वर पांडेय








संबंधित समाचार