Crime In Bihar: वैशाली में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद

बिहार में वैशाली जिले के रूसतमपुर पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र से पुलिस ने 108 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 January 2023, 12:37 PM IST

हाजीपुर: बिहार में वैशाली जिले के रूसतमपुर पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र से पुलिस ने 108 कार्टन विदेशी शराब बरामद की।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर गुरूवार की देर रात शिवकुमारपुर घाट के निकट छापेमारी की गयी। इस दौरान एक ट्रैक्टर पर लदी 108 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी।

सूत्रों ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रूपये है। मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।(वार्ता)

Published :  13 January 2023, 12:37 PM IST