हिंदी
पुरैना (महराजगंज): घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खण्डी चौरा मे स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आज गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने लगभग आधे घंटे तक खाद्य पदार्थो की जांच किया है और कुछ सैंपल भी साथ में टीम ले गई है।
एक हफ्ते तक चलेगी कार्रवाई
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार माना जा रहा है खाद्य विभाग कि यह कार्रवाई जनपद भर में एक हफ्ते तक चलने वाली है जिसमें कई विद्यालयों की जांच होनी है।
Published : 22 August 2024, 7:20 PM IST
No related posts found.