महराजगंज सीट पर जीत के बाद कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा बागियों पर निर्णय पार्टी का विषय..

महराजगंज में सदर की नगर पालिका सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण गोपाल जायसवाल ने शानदार जीत हासिल की है। डाइनामाइट न्यूज के साथ जीत के बाद अपने पहले साक्षात्कार मे उन्होंने कहा कि बागियों पर निर्णय पार्टी का विषय है। वे इस पर कोई कमेंट नही करना चाहते हैं।

Updated : 1 December 2017, 5:42 PM IST
google-preferred

महराजगंज: सदर की नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण गोपाल जायसवाल ने 987 वोटों से विजय दर्ज की है। 

इस जीत के बाद उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कृष्ण गोपाल जायसवाल ने अपनी जीत का श्रेय महराजगंज की जनता को दिया। उन्होंने खुद की जीत के लिए जनता का आभार जाताया।

बागियों पर नो कमेंट

महराजगंज के प्रथम नागरिक के रुप में उन्होंने कहा कि बागियों पर निर्णय पार्टी का विषय है। वे इस पर कोई कमेंट नही करना चाहते हैं।

बसपा प्रत्याशी पर बोला करारा हमला

उन्होंने यह भी कहा कि बसपा का प्रत्याशी महज 29 दिन में चुनाव लड़कर नगर को हाईजैक करना चाह रहे थे।

भ्रष्टाचार पर बोलेंगे हल्ला

उन्होंने कहा कि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की सार्थक पहल करेंगे।

Published : 
  • 1 December 2017, 5:42 PM IST

Related News

No related posts found.