हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का फर्स्ट लुक मोशन फोटो रिलीज हो गया है।
यह भी पढ़ें: Bollywood: जानिये, अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी की 'सिंघम 3' की शूटिंग को लेकर ये अपडेट
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' का टाइटल चेंज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी कार्तिक ने कियारा के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर फिल्म से फर्स्ट लुक मोशन फोटो शेयर कर दी है। कार्तिक ने बताया है कि फिल्म का टाइटल 'सत्यनारायण की कथा' से बदलकर 'सत्यप्रेम की कथा' कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Bollywood: 'सिया' में नजर आयेगी विनीत कुमार सिंह और पूजा पांडेय की जोड़ी, जानिये फिल्म से जुड़ी ये बातें
कार्तिक आर्यन ने 'सत्यप्रेम की कथा' से कियारा के साथ का फर्स्ट लुक मोशन फोटो शेयर कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे कथा। तुम्हारा सत्यप्रेम। फोटो में कार्तिक ग्रे टी-शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट और कियारा व्हाइट टॉप पहने नजर आ रही हैं।
फोटो के साथ बैकग्राउंड में फिल्म का एक रोमांटिक म्यूजिक भी बज रहा है। समीर विध्वंस ने 'सत्यप्रेम की कथा' का निर्देशन किया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। (वार्ता)
Published : 2 August 2022, 6:18 PM IST
Topics : bollywood Kartik Aaryan Kiara Advani अभिनेता कार्तिक आर्यन कियारा आडवाणी बॉलीवुड मुंबई सत्यप्रेम की कथा सोशल मीडिया
No related posts found.