Site icon Hindi Dynamite News

योगी सरकार ने पूरा किया बड़ा वायदा, पहली कैबिनेट में माफ किया किसानों का कर्ज

योगी सरकार कैबिनेट की पहली बैठक में कर्ज के बोझ से कराहते अन्नदाताओं के फसली ऋण को माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
योगी सरकार ने पूरा किया बड़ा वायदा, पहली कैबिनेट में माफ किया किसानों का कर्ज

लखनऊ: नयी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों के लिये बड़ा फैसला किया गया है। किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ किये गये हैं। करीब डेढ़ घंटे तक यह बैठक चली। जिसमें कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी लिये गये हैं। 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: नए नियमों से मांस कारोबारी परेशान

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने लखनऊ में पत्रकारों को बताया कि यूपी में दो करोड़ 15 लाख छोटे किसान हैं। राज्य सरकार ने छोटे किसानों का 30,729 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। जिन किसानों ने 1 लाख रुपए तक का कर्ज लिया है, उनका ऋण माफ किया जाएगा। करीब 7 लाख किसान का कर्ज एनपीए में शामिल हो गए हैं, उन्‍हें मुख्‍य धारा में लाने के लिए सरकार ने 5630 करोड़ का कर्ज माफ कर दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ का खौफ, नौकरशाहों की उड़ी नींद

कुल मिलाकर सरकार ने 36,359 करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। इसके तहत 86 लाख किसानों का कर्ज माफ होगा।

Exit mobile version