
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां ब्राह्मणों पर फायरिंग की गई, जिस दौरान 23 लोग घायल हो गए और तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे के दौरान ब्राह्मण भी भड़क उठे और सड़क पर हंगामा करने लगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय यज्ञ आयोजन में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मचा, जब महायज्ञ के दौरान ब्राह्मणों को खाना परोसा जा रहा था और कुछ कहासुनी होने के बाद गोलियां चलने लगी। हंगामे को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ॐ दास के निजी सुरक्षा कर्मियों पर तीन लोगों को गोली मारने का आरोप है। गोली लगने से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
महायज्ञ में जब ब्राह्मणों को खाना परोसा जा रहा था तो उसके बाद कहासुनी हो गई माहौल तनावपूर्ण बन गया है। ब्राह्मणों को परोसे जा रहे खाने के लेकर यह आरोप था कि वह बासी है। जिसके बाद बाद बढ़ता चल गया है और एक सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जो एक ब्राह्मण को लगी जिसका नाम आशीष तिवारी है।
इस घटना के बाद ब्राह्मण नाराज हो गए और स्थल छोड़कर कुरुक्षेत्र -कैथल की रोड में भारी जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने ब्राह्मणों को शांत कराया और चेतावनी देकर खुलवाया।
स्थिति को नियंत्रण करने के लिए डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की। फिलहाल अभी सभी प्रदर्शनकारी शनि समाज धर्मशाला में एकत्रित है और उनकी रणनीति जारी है।
इस महायज्ञ की शुरूआत 15 मार्च से शुरू हुई थी, 27 मार्च तक चलना था। बता दें कि इस महायज्ञ में 1008 कुंडीय यज्ञशाला बनाई गई थी, जिसमें हर दिन आहुतियां डाली जा रही थी। इस महायज्ञ में अब तक कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं जिनमें बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, सीएम की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा के नाम शामिल है।
Published : 22 March 2025, 11:07 AM IST
Topics : Big News breaking Firing in Kurukshetra Haryana Haryana News Hindi News kurukshetra Kurukshetra News Yagya program Yagya program in Kurukshetra