
नयी दिल्ली: बाहरी दिल्ली में शाहबाद डेयरी के पास एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से लगभग 130 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रविवार रात लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि उन्हें रविवार रात 10 बजकर 17 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, पेंट फैक्ट्री में लगी आग
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया, “दमकल की 15 गाड़ियों को काम पर लगाया गया और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लगभग 130 झोपड़ियां जल गई हैं।’
Published : 19 February 2024, 11:10 AM IST
Topics : Delhi fire Shahbad Dairy slum आग झुग्गी बस्ती दिल्ली शाहबाद डेयरी