
विशाखापट्टनम: छत्तीसगढ़ के कोरबा से तिरुमाला जाने वाली कोरबा एक्सप्रेस में रविवार सुबह विशाखापट्टनम में आग लग गई। ट्रेन की चार बोगियों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत की बात है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कोरबा एक्सप्रेस विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इसी दौरान ट्रेन में आग लग गई।
Burning Train: विशाखापट्टनम में कोरबा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग #Train #Fire #Vishakapatnam #Korbaexpress pic.twitter.com/zyQWf7u4OG
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 4, 2024
कोरबा एक्सप्रेस के B-7 कोच में आग लगी और यह आसपास की B5, M7 समेत चार बोगियों में भी फैल गई। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण B-7 कोच के शौचालय में आग लगी और यह अन्य बोगियों तक जा फैली।
आग लगते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री ट्रेन से नीचे उतर गये।
सूचना पर पहुंची दमकल की टीम कोरबा एक्सप्रेस में लगी आग पर काबू पाने में जुट गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Published : 4 August 2024, 12:04 PM IST
Topics : Dynamite DynamiteNews fire broke out Korba Express Train Visakhapatnam आग कोरबा एक्सप्रेस रेल विशाखापट्टनम