हिंदी
घुघली (महराजगंज): जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा भरवलिया में गुरूवार की दोपहर अचानक आग की तेज लपटें उठनें लगी।
ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते कि तब तक आग ने दर्जनों घरों को अपने चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को फोन करने के बाद अपने निजी संसाधनों से आग को काबू करने में जुट गए।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
कुछ देर बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाडियों ने आग बुझाने के प्रयास किए तब जाकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
Published : 25 April 2024, 5:31 PM IST
Topics : atmosphere fire Ghugli आग घुघली थाना फायर बिग्रेड महराजगंज