
रायबरेली: जनपद में शुक्रवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के सारस चौराहे स्थित एक होटल में संदिग्ध कारणों से आग लग गई। होटल में कमरा लेकर रुके लोगो ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के सारस चौराहे के पास स्थित ओम क्लर्क इन होटल का है।
जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शहर कोतवाली क्षेत्र के झलकारी बाई चौराहे पर मौजूद होटल ओम क्लार्क इन में अचानक आग लग गई। अचानक लगी आग में होटल के कमर में रुके लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई धुएं के गब्बर को देखकर लोगों के होश उड़ गए जानकारी पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की दो-दो गाड़ियां आग बुझाने पहुंची।
होटल में रुके दिल्ली के रहने वाले सुजीत पांडे ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 305 में रुके हुए थे। सुबह वह नहा रहे थे तो अचानक लाइट चली गई। इतने में मुझे कुछ गन्ध आई तो उनके दोस्त ने कहा कि रूम में धुँवा आ रहा है। देखा गया तो पता चला कि होटल में आग लगी है।
उन्होंने अपनी बच्ची, वाइफ व उनके भाई को लेकर किसी तरह बाहर निकले।
होटल वालों ने फायर सेफ्टी को लेकर किसी भी प्रकार के इंतजाम नहीं किए हुए थे। यहाँ पर न ही कोई स्टाफ था और न कोई सिक्योरिटी अलार्म बजा। किसी तरह हमने अपनी जान बचाई। हमने यहाँ रुकने के लिये 4 से 5 हजार रुपये वन नाईट का दिया था। वहीं अन्य सतीश ने बताया कि स्मेल जब आने लगी तो पता याद लगी हुई है जहां होटल की तरफ से कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी ।किसी तरह हम लोग कमरों से बाहर निकले डायल 112 भी मौके पर पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि होटल ने फायर विभाग से एनओसी नहीं ली हुई थी।
इस मामले में अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 7:00 बजे के आसपास उन्हें होटल में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने लगी। उन्होंने बताया कि समय रहते हमने आग पर काबू पा लिया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग होटल के किचन में लगी थी। आग किस लिए लगी इसकी अभी जांच की जानी बाकी है।
Published : 29 November 2024, 10:34 AM IST
Topics : Fire brigade fire broke out HindiNews hotel ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist rae bareli TrendingNews