नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, शीशा तोड़ मरीजों को निकाला गया

नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित मेट्रो अस्पताल में गुरूवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। अस्पताल के अंदर फंसे मरीजों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 7 February 2019, 1:21 PM IST
google-preferred

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित मेट्रो अस्पताल में गुरूवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। अस्पताल के अंदर फंसे मरीजों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला जा रहा है।

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां इसे बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। खबर लिखने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी है।

आग लगने के बाद उठता धुआं

बताया जा रहा है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज फंसे हुए हैं। राहत कार्य जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अस्पताल के अंदर 20 लोगों के फंसे होने की बात बताई जा रही है। यह संख्या अधिक भी हो सकती है।

अस्पताल में फंसे इन मरीजों को सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अस्पताल में आपात निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी।

Published : 
  • 7 February 2019, 1:21 PM IST

Related News

No related posts found.