
नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की मुश्किलें बढ़ गई है। आतिशि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ कालकाजी पुलिस ने केस दर्ज किया है। आतिशि कालाकाजी से ही चुनाव लड़ रही हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में आतिशि के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर रिटर्निंग अफसर द्वारा दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पर आरोप है कि उन्होंने अपने निजी कार्यों के लिए सरकारी वाहन का उपयोग किया। रिटर्निंग अफसर की शिकायत पर कालकाजी पुलिस ने आतिशि पर केस दर्ज किया है।
सीएम आतिशी पर एफआईआर दर्ज होने पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान भी सामने आया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा कर नाराजगी जाहिर की।
केजरीवाल ने भाजपा का नाम लिये बिना लिखा, इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं। फर्जी वोट बनवाते हैं। फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती है। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाती है।
उन्होंने आगे लिखा कि आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है। मिलकर साफ करना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।
Published : 14 January 2025, 11:00 AM IST