लीबिया तट पर बड़ा समुद्री हादसा.. 25 अवैध प्रवासियों को ले जा रही नाव डूबी, 15 की मौत

डीएन ब्यूरो

लीबिया के तट पर 25 अवैध प्रवासियों की नौका डूब गयी। दुर्घटना के कारण नाव में सवार 25 से 15 अवैध प्रवासी डूब गये जबकि 10 लोगों की जान बचा ली गयी। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट में पढ़ें..

नाव डूबने से मची अफरी-तफरी
नाव डूबने से मची अफरी-तफरी


त्रिपोली: लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 250 किलोमीटर दूर के देश के पश्चिमी तट पर नाव डूबने से उसमें सवार 15 अवैध प्रवासियों की मौत हो गयी। लीबिया रेड क्रॉस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लीबियाई रेड क्रॉस के प्रवक्ता बह-अल-कवाश ने चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया मिसुराटा तट पर 25 अवैध प्रवासियों की नौका डूब गयी। दुर्घटना के कारण नाव में सवार 25 से 15 अवैध प्रवासी डूब गये जबकि 10 लोगों की जान बचा ली गयी।

यह भी पढ़ें: सुषमा स्वराज पहुंचीं आबू धाबी, भारत-यूएई संयुक्त बैठक की करेंगी सह अध्यक्षता 

सांकेतिक तस्वीर

लीबिया के इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर मिटिगेटशन (आईओएम) के प्रमुख ओथमैन बेलबेइसी ने कहा कि बचाये गये प्रवासियों के शरीर में पानी की बहुत कमी है। उन्होंने ट्वीट किया, “बचाये गए सभी प्रवासियों के शरीर में पानी की बहुत कमी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईओएम लीबिया के डाक्टरों और आपातकालीन दल इनके स्वास्थ्य की देखरेख करेगी। भूमध्यसागर में अनियमित और असुरक्षित आवाजाही की समस्या को हल करने के लिए सख्त कदम उठाने की अावश्यकता है और हमें ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहासः भारत और पाकिस्तान के लिये खास है आज का दिन.. 

गौरतलब है कि हजारों अवैध प्रवासी लीबिया से भूमध्य सागर को पार करके यूरोप पहुंचने का प्रयास करते हैं। इसका कारण वर्ष 2011 में लीबिया के दिवंगत तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के अपदस्थ होने के बाद से देश में व्याप्त असुरक्षा का माहौल है।
 










संबंधित समाचार