दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, जानिये पूरा अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आग लग गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 March 2023, 1:40 PM IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आग लग गई। 

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

अधिकारियों के मुताबिक, आग में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि आग वजीरपुर औद्योगिक इलाके में सौंदर्य प्रसाधनों का उत्पादन करने वाली एक इकाई में लगी।

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के समय इकाई में कोई भी कर्मचारी नहीं था और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।

Published : 
  • 31 March 2023, 1:40 PM IST

No related posts found.