हिंदी
सिंदुरिया (महराजगंज): थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर में दो पट्टीदारों के बीच शुक्रवार को शौचालय को लेकर जमकर विवाद हुआ। मारपीट के दौरान कई लोग घायल भी हो गए।
घायल निरंजन चौरसिया ने डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को बताया कि हम अपने शौचालय में सुबह चार बजे शौच करके बाहर निकले और दरवाजे में ताला बंदकर चले गए।
कुछ समय बाद पारस, अवधेश, सचिन, गौतम, रोहन, राजन, सरोज, सुनीता गोलबंद होकर आए और शौचालय का ताला तोडने लगे। मेरी भाभी निर्मला ने मना किया तो हमें और भाभी को जमकर पीटा गया। यही नहीं लाठी, डंडों से वार किए। भाभी पर खंती से हमला कर दिया तो वह बेहोश हो गई।
घटना की सूचना 112 डायल को दी गई। थाने पर प्रार्थना पत्र दिया तो आठ लोगों में से मात्र चार पर ही पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इन पर केस दर्ज
शौचालय विवाद में पीडित निरंजन चौरसिया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। अवधेश, सरोज, सचिन, गौतम पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया है।
Published : 14 June 2024, 7:19 PM IST
No related posts found.