
मैनपुरी: थाना कुरावली क्षेत्र में रोडवेज बस ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपो में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक कुरावली क्षेत्र के जीटी रोड लाइफ लाइन हॉस्पिटल के पास बीती रात्रि लगभग 11:43 पर रोडवेज बस में टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें सवार बिछवा क्षेत्र के ग्राम पीरपुर निवासी सचिन राजपूत दूसरा नई मंडी निवासी दीपक पुत्र मुन्नालाल की मृत्यु हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वही मृतकों के शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है।
Published : 23 March 2024, 12:12 PM IST
Topics : Collides mainpuri Roadways bus tempo उत्तर प्रदेश कुरावली क्षेत्र टक्कर टेंपो मैनपुरी रोडवेज बस