फतेहपुर में गणेश विसर्जन के मौके पर उमड़ी भक्तों की भीड़

फतेहपुर में गणेश विसर्जन के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 August 2017, 5:16 PM IST

फतेहपुर: मंगलवार को गणेश विसर्जन के दौरान फतेहपुर तहसील के मौहार गांव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर लोग नाचते-झूमते दिखाई दिये। वहीं इस मौके पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिसमें पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सिद्धिविनायक कमेटी मौहार द्वारा गणेश विसर्जन किया गया। बता दें कि कुछ लोग गणपति को अपने घरों में डेढ़ दिन के लिए लाते हैं तो कुछ तीन, पांच और सात दिन के लिए गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करते हैं।

इस गणेश विसर्जन में दिलीप सिंह कछवाह, सत्येंद्र सिंह राजावत, विनोद सिंह राजावत, अयोध्या सिंह कछवाह  में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Published : 
  • 29 August 2017, 5:16 PM IST

No related posts found.