
फ़तेहपुर: जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की टीम द्वारा एक अंतर्जनपदीय ट्रक चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो ट्रक ड्राइवरों समेत चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के कब्जे से चोरी के ट्रक के साथ अवैध हथियार भी बरामद किये गये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ट्रक चोरों के इस गैंग का भंडाफोड़ थरियांव थाना क्षेत्र के आम्बापुर एनएच-2 पर किया गया। थरियांव पुलिस और एसओजी की टीम ने NH-2 पर खड़े ट्रक चुराते समये भागते समय इन चोरों की घेराबंदी कर उनको गिरफ्तार किया।
इस मौके पर एक शातिर पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला।
पकड़े गए शातिर चोरों की पहचान अनुज कुमार, राजेश धोबी, धर्मेंद्र कुमार, मेराज आलम सिद्दीकी के रूप में की गई।
इनके कब्जे से दो अवैध असलहे भी बरामद किये गये। साथ ही चोरी के ट्रक को बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके से फरार एक चोर की तलाश की जा रही है।
Published : 6 April 2024, 7:32 PM IST
Topics : arrest Truck Theft UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश गिरफ्तार ट्रक चोर गैंग पुलिस फतेहपुर र्दाफाश