हिंदी
फतेहपुर: फतेहपुर जिले के दिलवान घाट पर अवैध खनन का काम तेजी से चल रहा है। जबकि यह घाट शहर से केवल 30 किमी की दूरी पर है। सूत्रों के अनुसार पिछले कई हफ्तों से खनन जारी है लेकिन प्रशासन अवैध खनन पर पूरी तरह से मौन है।
फतेहपुर जिला प्रशासन के मौन संरक्षण में दिवलान घाट में जमकर अवैध खनन हो रहा है। घाट के पट्टेदार खुलेआम यमुना घाट से मशीन द्वारा मौरंग निकलवा रहे हैं। जबकि घाट शहर से केवल 30 किलोमीटर की दूरी पर है। सूत्रों के अनुसार पिछले कई हफ्तों से अवैध तरीके से मौरंग निकाली जा रही है।
फतेहपुर में मिट्टी खनन को लेकर भिड़े भाजपा जिलाध्यक्ष और डीएफओ
वहीं प्रशासन सब कुछ जानकर भी अंजान बना हुआ है। दिनदहाड़े हो रहे अवैध खनन से अब सवाल स्थानीय प्रशासन की संलिप्तता पर हैं। क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध खनन प्रशासनिक संरक्षण के बिना संभव नहीं दिखता है।
Published : 24 April 2019, 11:33 AM IST
No related posts found.