फतेहपुर: महिला से अवैध संबंधों के कारण की गयी थी भट्ठा मजदूर की हत्या

किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर में गत दिनों हुई भट्ठा मजदूर अर्जुन की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला से अवैध संबंधों के कारण अर्जुन की हत्या की गयी थी।

Updated : 16 April 2018, 7:14 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर में गत दिनों हुई भट्ठा मजदूर अर्जुन की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला से अवैध संबंधों के कारण  अर्जुन की हत्या की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति जुग्गिलाल उर्फ रामकिशोर पुत्र देवराज केवट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फतेहपुर में काम से लौट रहे मजदूर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए एसपी राहुल राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस का बताया कि मृतक अर्जुन के मेरी पत्नी के साथ पिछले कई सालों अवैध सम्बन्ध थे और इसी कारण उसने अर्जुन की हत्या की।

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि अर्जुन ने कई बार मेरी पत्नी के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। अर्जुन को इस बारे में कई बार समझाया भी गया लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद अर्जुन को ठिकाने लगाने की साजिश रची गयी। आरोपी ने बताया कि 11 अप्रैल की रात को 9:30 बजे हावतपुर और असहट डेरा के बीच उसने अर्जुन की गला घोंटकर हत्या कर दी।  

Published : 
  • 16 April 2018, 7:14 PM IST

Related News

No related posts found.