Site icon Hindi Dynamite News

फतेहपुर: जुली ने कहा- सीएम की रैली में कम भीड़ का मतलब भाजपा का गिरता ग्राफ

निकाय चुनाव के लिये प्रचार चरम पर होने के कारण यहां के माहौल में चुनावी तपिश बढ़ गयी है। हर कोई विरोधी की छोटी भी चूक पर जमकर हमला साध रहा है। सीएम योगी ने यहां आयोजित जनसभा मे भले ही सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई हों, पर रैली में कम भीड़ भाजपा पर निशाना साधने का बड़ा कारण बन गयी।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:

फतेहपुर: निकाय चुनाव को लेकर चुनावी अखाड़े में उतरे प्रत्याशी अब विपक्षियों पर निशाना साधने में थोड़ी भी चूक नहीं कर रहे है। चुनावी रंग में सरोबार उम्मीदवार मौका मिलते ही एक दूसरे पर जमकर हमला बोलने में जुटे हुए है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लोगों की कम उपस्थिति पर निर्दलीय प्रत्याशी दीपिका सिंह के पति जुली सिंह ने बड़ा तंज कसा।  

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: फतेहपुर निकाय चुनाव, जीत के बाद जनता के लिये दुर्लभ होते हैं नेताओं के दर्शन 

जुली सिंह ने योगी की रैली को पूरी तरह फ्लॉप बताया। उन्होंने कहा, यदि प्रशासन न होता तो मैदान में भीड़ ही नहीं दिखती। उन्होंने कहा ये रैली भाजपा के गिरते जन समर्थन को दर्शाता करता है।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर: निकाय चुनाव में बवाल, तोड़ी गयी गाड़ियां, भाजपा विधायक ने कहा सपाईयों ने किया हमला 

उन्होंने कहा कि फ़तेहपुर के युवाओं, माताओं  और बहनों का जनसमर्थन हमें मिल रहा। पूछे जाने पर उन्होंने कहा- लोकल चुनावों में पार्टी के सिम्बल से फर्क नहीं पड़ता, हमारी जीत सुनिश्चित है।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर निकाय चुनाव: जूली का दावा, हमारी जीत सुनिश्चित है 

 गौरतलब है कि 29 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिये आज यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा की। सीएम की जनसभा में अपेक्षित भीड़ न होने के कारण विपक्षी योगी की रैली पर जमकर निशाना साध रहे हैं। 
 

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको फतेहपुर नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

Exit mobile version