हिंदी
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान गुलाबी गैंग की कमांडर सम्पत पाल ने व्यंग्य पूर्ण गीत गाते हुए (देखें विडियो) यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना शाधा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में गुलाबी गैंग का कांग्रेस को समर्थन है।
फतेहपुर: यूपी में निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरो पर है। आज चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन है। सभी प्रत्याशी अंतिम क्षणों में भी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। निकाय चुनाव में कांग्रेस को समर्थन दे रही गुलाबी गैंग ने भी फतेहपुर में रविवार को रोड़ शो किया औऱ डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में गीत गाकर (देखें विडियो) राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर: रोड शो के दौरान राज बब्बर और सम्पत पाल की पुलिस से झड़प
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान गुलाबी गैंग की कमांडर सम्पत पाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में गुलाबी गैंग का कांग्रेस को समर्थन है। कांग्रेस प्रदेश में फिर उभर के आ गई है, ये रोड शो इसका उदाहरण है।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर: जुली ने कहा- सीएम की रैली में कम भीड़ का मतलब भाजपा का गिरता ग्राफ
सम्पत पाल ने कहा कि जितनी भीड़ योगी की जनसभा में नहीं थी, उससे ज्यादा राजबब्बर के आने से है। इस दौरान सम्पत पाल ने भाजपा और अन्य दलों पर जमकर निशाना भी साधा। फतेहपुर में 29 नवंबर को वोटिंग होनी है।
(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको फतेहपुर नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)
Published : 27 November 2017, 5:03 PM IST
No related posts found.