फतेहपुर में दमदार दावे, जीत रहे हैं प्रत्याशी सारे

नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने में अब महज कुछ ही समय बाकी है। चुनाव परिणामों को लेकर सभी प्रत्याशियों की दिल की धड़कने तेज है। डाइनामाइट न्यूज़ ने मतगणना से ठीक पहले फिर एक बार सभी प्रत्याशियों की नब्ज टटोली और उनके जीत के जज्बे को जांचने की कोशिश की।

Updated : 30 November 2017, 7:23 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: निकाय चुनावों के परिणाम आने में अब महज कुछ ही घंटे बाकी है। चुनाव परिणामों को लेकर सभी प्रत्याशियों की दिल की धड़कने तेज हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ ने मतगणना से ठीक पहले फिर एक बार सभी प्रत्याशियों की नब्ज टटोली और जीत को लेकर उनकी राय जाननी चाही। डाइनामाइट न्यूज़ ने जब फ़तेहपुर नगर पालिका के प्रत्याशियों से नतीजों को लेकर बात की तो सभी प्रत्याशियों से एक जैसा जवाब मिला। सभी का दावा है कि हमारी जीत सुनिश्चित है।

यह भी पढ़ें: फतेहपुर के निकाय चुनाव में बवाल, तोड़ी गयी गाड़ियां, भाजपा विधायक ने कहा सपाईयों ने किया हमला 

 

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: पीठासीन अधिकारी पर मतपेटिका लेकर भागने का आरोप, प्रत्याशियों ने दौड़ाकर पकड़ा 

निर्दलीय प्रत्याशी दीपिका सिंह के पति स्वरूपराज सिंह जूली ने डाइनामाइट न्यूज से कहा कि हम यहां निश्चित तौर पर जीत रहे है। हमारे बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन होगा, ये परिणाम आने का बाद ही पता चलेगा। 

 

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: घोड़ों पर आयी मतदाताओं की बारात 

कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज से कहा कि कांग्रेस का पलड़ा यहां भारी है। जनता ने हमारा खूब साथ दिया है, मेहनत रंग लायेगी। हमारी जीत पक्की है।

 

सपा प्रत्याशी नज़ाकत ख़ातून के पुत्र और प्रतिनिधि हाज़ी रज़ा ने कहा कि हम आशावादी लोग है, जनता ने हमारा पूरा साथ दिया है। सपा यहां पूरी तरह जीत रही है। फतेहपुर के अलावा राज्य में भी सपा इन चुनावों में जीत रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव में तमाम मतदाता वोटिंग से वंचित, फर्जी वोटिंग की भी कोशिश 

भाजपा प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी से कहा कि यहां से भाजपा जीत रही है, भाजपा से जनता को काफी उम्मीदें है। जीत के बाद नगर में कई विकास कार्य होंगे। 

फ़तेहपुर नगर पालिका और बहुआ नगर पंचायत की मतगणना फ़तेहपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में होगी।

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको फतेहपुर नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

No related posts found.