
नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्च के नेताओं ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वे न तो गिरफ्तारियों से डरने वाले हैं औ न ही एफआईआर से। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उनके साथ योगेन्द्र यादव समेत आधा दर्जन किसान नेता मौजूद रहे। इन लोगों ने आंदोलन को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया।
प्रेस वार्ता की बड़ी बातें:
1. कल दिल्ली में ट्रैक्टर रैली काफी सफलतापूर्वक हुई
2. अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन ज़िम्मेदार रहा है
3. कोई लाल किले पर पहुंच जाए और पुलिस की एक गोली भी न चले
4. यह किसान संगठन को बदनाम करने की साजिश थी
5. किसान आंदोलन जारी रहेगा
6. 30 जनवरी को एक दिन का उपवास रखेंगे किसान
7. 1 फरवरी को संसद मार्च को किया स्थगित
Published : 27 January 2021, 8:58 PM IST
Topics : farm laws Farmers Protest किसान दिल्ली दिल्ली पुलिस पुलिस योगेन्द्र यादव संयुक्त किसान मोर्च