
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के जारी आंदोलन के बीच किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज ट्विटर को एक मैसेज लिखा है। राकेश टिकैत के नाम से ट्विटर पर बढ़ते फर्जी अकाउंट के मद्देनजर उन्होंने यह मैसेज लिखा है। हालांकि राकेश टिकैत द्वारा दोपहर को लिखे गये इस मैसेज पर Twitter ने खबर लिखे जाने के वक्त तक उनकी मांग के अनुरूप एक्शन नहीं लिया गया था, संभवत: इसमें वक्त लगे।
राकेश टिकैत ने ट्विटर से मैसेज में मांग की है कि तत्काल उनके और भारतीय किसान यूनियन के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट को वैरिफाई किया जाए। राकेश टिकैत ने हिंदी और अंग्रेजी में एक के बाद एक दो मैसेज ट्विटर को भेजे हैं।
प्रिय @TwitterIndia और @verified आपसे निवेदन है कि तत्काल मेरे अधिकारिक @RakeshTikaitBKU व भारतीय किसान यूनियन @OfficialBKU को वेरिफ़ाई कीजिए..!क्योंकि हमारे नाम से अनेकों Fake अकाउंट बन गये है और वर्तमान परिस्थितियों में Official हैंडल का वेरिफ़ाई होना अत्यन्त ज़रूरी है..!
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) January 30, 2021
राकेश टिकैत ने अपने मैसेज में लिखा “प्रिय @TwitterIndia और @verified, आपसे निवेदन है कि तत्काल मेरे अधिकारिक @RakeshTikaitBKU व भारतीय किसान यूनियन @OfficialBKU को वेरिफ़ाई कीजिए..! क्योंकि हमारे नाम से अनेकों Fake अकाउंट बन गये है और वर्तमान परिस्थितियों में Official हैंडल का वेरिफ़ाई होना अत्यन्त ज़रूरी है..”!
Published : 30 January 2021, 6:43 PM IST