Post Poll Politics: मोदी कैबिनेट का फेयरवेल डिनर, TDP-JDU का पत्र, INDIA bloc की बैठक और सरकार गठन की कवायद, जानिये नये सियासी समीकरण

सुभाष रतूड़ी

लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। कोई भी राजनीतिक दल अपने बूते पर सरकार गठन के लिये जरूरी बहुमत के 272 का जादुई आंकड़ा छूने में असफल रहा लेकिन सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सरकार बनाने की कवायद तेज
सरकार बनाने की कवायद तेज


नई दिल्ली: देश में 18वीं लोकसभा के लिये चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। कोई भी राजनीतिक दल अपने बूते पर सरकार गठन के लिये जरूरी बहुमत के 272 का जादुई आंकड़ा छूने में असफल रहा। सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली भाजपा भी इस बार 240 सीटों के आसपास सिमट कर रह गई। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह भी बहुमत से काफी दूर है। 

चुनाव बाद की सियासी गतिविधियां
तमाम तरह की सियासी गहमागहमियों के बीच देश में एक बार फिर नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये चुनाव नतीजों के बाद आज की बड़ी सियासी गतिविधियों के बारे में

किसी को बहुमत नहीं, NDA विकल्प
भले की किसी एक दल को बहुमत न मिला हो लेकिन अपने घटक दलों के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने एनडीए के रूप में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। उसे 292 सीटें मिली है। लेकिन उसे सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिये टीडीपी और जेडीयू समेत अन्य दलों के समर्थन पत्र की जरूरत होगी। 

यह भी पढ़ें | INDIA bloc Meeting: राज्य स्तर पर सीटों का बंटवारा, 22 को देशभर में प्रदर्शन, जानिये ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बड़े फैसले

टीडीपी और जेडीयू की चिट्ठी
जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू आज भाजपा को अपना-अपना समर्थन पत्र सौंपेंगे। इसके लिये दोनों दलों के नेता आज दिल्ली आ रहे हैं। वे पीएम मोदी समेत भाजपा व एनडीए के अन्य नेताओं से मिलकर भी आगे की राजनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

सरकार बनाने का दावा
टीडीपी, जेडीयू और अन्य दलों से समर्थन पत्र मिलने के बाद भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके अलावा राष्ट्रपति द्वारा भी सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा को सरकार गठन के बुलाया जा सकता है। 

विपक्षी दलों की रणनीति
विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को इस चुनाव में 234 सीटें मिली है। इस चुनाव में विपक्षी कांग्रेस के बाद अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। चुनाव नतीजों के बाद दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने सरकार बनाने की संभावनाओं को नकारा नहीं है।

यह भी पढ़ें | देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला

इंडिया गठबंधन की बैठक 
जानकारी के मुताबिक विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन आज बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली में बड़ी बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में शामिल होने के लिये इंडिया गठबंधन के नेताओं का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी हो चुका है। इस बैठक में इन नेताओं के बीच सरकार बनाने की संभावनाएं तलाशी जा सकती है। बैठक में आगे की जरूरी रणनीति पर भी मंथन किया जायेगा।

मोदी कैबिनेट का फेयरवेल डिनर 
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज शाम को 8 बजे मौजूदा मोदी कैबिनेट को राष्ट्रपति भवन में फेयरवेल डिनर देंगी। यह एक तरह का पारंपरिक कार्यक्रम है। नई सरकार के गठन से पहले राष्ट्रपति भवन में मौजूदा मोदी कैबिनेट का यह अंतिम फेयरवेल डिनर माना जा सकता है। 










संबंधित समाचार