
महराजगंजः रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या का महराजगंज में आगमन हो रहा है। जिसमें लगभग 300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है जिसे लेकर फरेंदा के जयपुरिया इंटर कॉलेज के मैदान में लगभग 30 हजार लोगों की जनसभा को उपमुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इस दौरान लगभग 54 परियोजनाओं का लोकार्पण और 77 परियोजनाओं का शिलान्यास उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या करेंगे।
महाराजगंज के फरेंदा में जोरो से तैयारियां हो रही है स्थानीय विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कल 1 मार्च के दिन को ऐतिहासिक बताया है। साथ ही कहा है कि महराजगंज का फरेंदा विधानसभा अत्यंत ही पिछड़ा हुआ था। सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी थी लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे उप मुख्यमंत्री द्वारा धन अवमुक्त किया गया है जिससे महराजगंज का चौतरफा विकास होने जा रहा है।
Published : 29 February 2020, 5:48 PM IST
Topics : deputy CM Farenda Keshav Parasd Maurya Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फरेंदा महराजगंज