
नई दिल्ली: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे इस वक्त अमेरिका में हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, जाकिर हुसैन की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं जाकिर हुसैन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाकिर हुसैन इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्हें पिछले कुछ सालों से हृदय से जुड़ी समस्या है, जिसका इलाज अमेरिका में चल रहा था। करीब 2 साल पहले उन्हें हृदय में ब्लॉकेज के चलते स्टेंट भी लगाया गया था। रविवार को उनकी तबीयत अचनाक बिगड़ गई।
कौन हैं जाकिर हुसैन?
जाकिर हुसैन का नाम तबला वादन के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनकी कला के दीवाने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। जाकिर हुसैन ने तबला वादन की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने महज 3 साल की उम्र से तबले का अभ्यास शुरू कर दिया था। 7 साल की उम्र तक आते-आते उनका हुनर निखरने लगा और 11 साल की उम्र में उन्होंने कई मंचों पर अपनी कला का जादू बिखेरना शुरू कर दिया।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया था आमंत्रित
जाकिर हुसैन भारत के पहले तबला वादक हैं, जिन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। यह उनकी कला और प्रतिभा का वैश्विक स्तर पर सम्मान था।
कई बड़े अवार्ड्स से किया जा चुका है सम्मानित
उस्ताद जाकिर हुसैन को उनकी अद्भुत प्रतिभा के लिए पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे भारत के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उनके तबले की थाप ने भारतीय संगीत को वैश्विक मंचों पर नई पहचान दिलाई है।
Published : 15 December 2024, 9:20 PM IST
Topics : ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Who is Zakir Hussain Zakir Hussain Zakir Hussain Health Zakir Hussain Health Update