Kasganj: खत्म हुआ फर्जीवाड़ा का खेल, एक करोड़ रुपए वेतन लेने वाली फर्जी शिक्षिका गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग को चकमा देकर बड़ा फर्जीवाड़ा करने वाली शिक्षिका की पोल आखिर खुल गई है। फर्जी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 June 2020, 7:04 PM IST

कासगंजः प्रदेश में गरीब तबके की बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कस्तूरबा ग़ांधी बालिका विद्यालय इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है।

असल में प्रदेश में 25 जिलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में सुर्खियों में आई शिक्षिका अनामिका शुक्ला को कासगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पिछले वित्तीय वर्ष में उसके खाते में एक करोड़ रूपये जमा हुए थे। इस मामले की जांच की जा रही थी। कासगंज में फर्जी अभिलेख पर नौकरी कर रही अनामिका शुक्ला शनिवार को त्यागपत्र देने आई थी। 

इसी क्रम में आज बेसिक शिक्षा विभाग कासगंज के कार्यालय से फर्जी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में वी एस ए कासगंज द्वारा पूरी जानकारी मीडिया को बताई गई है।

Published :  6 June 2020, 7:04 PM IST