हिंदी
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर में व्यापारियों पर रौब गालिब कर वसूली करने के आरोप में दिल्ली पुलिस का बिल्ला लगाये एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सोमवार को खुर्जा नगर कोतवाली की पुलिस बाजार में गश्त कर रही थी। उसी समय कई व्यापारियों ने शिकायत की कि दिल्ली पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति उन पर रौब दिखाकर धन बैठने की कोशिश में है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया।(वार्ता)
Published : 27 June 2022, 4:59 PM IST
Topics : arrested Bulandshahr constable uttar pradesh उत्तर प्रदेश गिरफ्तार बुलंदशहर व्यापारियों सिपाही