Rajasthan News: जोधपुर में मजदूरों की झोपड़ियों पर गिरी फैक्ट्री की दीवार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 घायल

राजस्थान के जयपुर में सोमवार सुबह बारिश का कहर मजदूरों पर टूट पड़ा। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 August 2024, 3:05 PM IST
google-preferred

जोधपुर: जनपद के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया। इस बीच बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार की सुबह चार बजे एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। जिससे दीवार के नीचे दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दस लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी का एम्स और बोरानाडा में उपचार चल रहा है। इनमें भी एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का काम शुरू किया गया। 

पुलिस ने बताया कि न्यू महालक्ष्मी इंडस्ट्रीज की दीवार के पीछे कुछ मजदूर रहते थे। सुबह तड़के दीवार गिरने की सूचना मिली थी। इस हादसे में मंजुदेवी, नंदू और सुनीता की मौत हो गई। जबकि पांचू राम, संजय, मांगीदेवी, पवन, शांति , दिनेश और हरिराम सहित अन्य घायल हो गए। सभी को एम्स में भर्ती करवाया गया है। वहीं तीन बच्चों को बोरानाडा के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Published : 
  • 5 August 2024, 3:05 PM IST

Advertisement
Advertisement