Site icon Hindi Dynamite News

Expensive Toast: सड़क पर मिल रहा है देश का सबसे महंगा टोस्ट, सिर्फ एक चीज़ ने बढ़ाई इसकी कीमत

क्या आपने कभी 13,000 रुपये का टोस्ट खाया है और वो भी सड़क पर? सूरत का एक स्ट्रीट वेंडर 13,000 रुपये का एवोकाडो टोस्ट बेच रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Expensive Toast: सड़क पर मिल रहा है देश का सबसे महंगा टोस्ट, सिर्फ एक चीज़ ने बढ़ाई इसकी कीमत

सूरत: स्ट्रीट फूड आपने अब तक ज्यादा से ज्यादा 200, 300 या चलो 500 रुपये तक का खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी 13,000 रुपये का टोस्ट खाया है और वो भी सड़क पर? 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, सूरत का एक स्ट्रीट वेंडर 13,000 रुपये का एवोकाडो टोस्ट बेच रहा है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को foodie_addicted नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा, भारत में सबसे महंगा एवोकैडो टोस्ट केवल 13000 रुपये/- में।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वेंडर को एवोकाडो टोस्ट तैयार करते देखा जा सकता है। टोस्ट को तैयार करने के लिए वेंडर कटे हुए एवोकाडो को ऑलिव ऑयल, तिल, खास मसाले और नींबू के साथ सीज़निंग करता है। इसके बाद वह इसपर प्यूल चीज़ की मोटी परत लगाता है। इस डिश को इतना महंगा बनाने वाला जो इंग्रीडिएंट है वो यही प्यूल चीज़ है। 

साइबेरिया से आती है ये प्यूल चीज़

वेंडर का दावा है कि वो इसमें प्यूल चीज़ डालता है जो इसे इतना महंगा बनाता है। वेंडर का कहना है कि वे इस चीज को सीधे साइबेरिया से इम्पोर्ट करता है। 

सोशल मीडिया पर आ रहे हैं ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी राय व्यक्त की है कि क्या वे इस हाई कॉस्ट वाली डिश को आजमाएंगे, एक यूज़र ने कमेंट की, "भारत- इस तरह हम एक हेल्दी डिश को अनहेल्दी डिश में बदल देते हैं" जबकि दूसरे ने कहा, "भगवान का शुक्र है, मुझे यह पसंद नहीं है" एवोकैडो।"

क्यों इतनी महंगी है प्यूल चीज़?

प्यूल चीज एक साइबेरियन पनीर है जो सर्बिया के ‘ज़साविका स्पेशल नेचर रिजर्व’ में तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए 60% बाल्कन गधी के दूध और 40% बकरी के दूध के मिक्सचर से बनाया जाता है। 

1 किलोग्राम पनीर बनाने के लिए बाल्कन गधी के 25 लीटर ताज़े दूध की ज़रूरत होती है। साथ ही इसको बनाने में एक खास नुस्खे का इस्तेमाल होता है और इस लग्ज़री पनीर की कीमत करीब 800 से 1000 यूरो यानि लगभग 80-82,000 रुपये प्रति किलोग्राम होती है, इसलिए इसे दुनिया के सबसे महंगे पनीर में गिना जाता है। 

वहीं इस पनीर को तैयार करना भी इतना आसान नहीं होता है। गधी का दूध आसानी से सेट नहीं होता और इसके लिए नेचर रिज़र्व में एक सीक्रेट तरीका अपनाया जाता है।

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:

Exit mobile version