EXIT Poll: देखिये पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार, बंगाल में भाजपा-टीएमसी में दिलचस्प मुकाबला

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के लिये मतदान खत्म हो चुका है। अब दो मई के परिणामों पर सबकी नजरें टिकीं हुई है। चुनाव परिणाम आने से पहले डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में देखिये एक्जिट पोल के नतीजे

Updated : 30 April 2021, 9:15 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव के परिणाम 2 मई को सामने आने वाले हैं। वोटिंग रिजल्ट सामने आने से पहले सभी दलों, राजनेताओं समेत आम आदमी में संबधित राज्यों में सरकार की ताजपोशी को लेकर अपने-अपने दावे करने में जुटे है। लेकिन विधान सभा चुनावों के एग्जिट पोल से कुछ संकेत सामने आने लगे हैं। सभी एग्जिट पोल के अधिकतर नतीजों में लगभग हर जगह से कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन सामने आ रहा है, जबकि बंगाल में भाजपा और टीएमसी में अब भी कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये राज्यवार एग्जिट पोल के नतीजे 

पश्चिम बंगाल, कुल सीटें- 292 

एबीपी और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों में तृणमूल कांग्रेस को 152-164 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा के खाते में 109-121 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 14 25 सीटें मिल सकती हैं।  

वोट शेयरिंग के अनुसार बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 42.1 फीसद वोट मिल रहा है। वहीं भाजपा के खाते में 39.1 फीसद वोट मिलता दिख रहा है। इसके अलावा कांग्रेस को 15.4 फीसद वोट मिल सकते हैं।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 292 सीटों में से टीएमसी को 130 से 156 सीटें मिल रही है जबकि भाजपा को 130 से 160 सीटें मिलती दिख रही है। 

टाइम्स नाउ सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में टीएमसी को लगभग 158 सीटें मिल सकती हैं।  भाजपा 115 सीटें जीत सकती हैं। 

कुल मिलाकर बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है। 

असम, कुल सीटें- 126

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में असम की 126 सीटों में से भाजपा+ को 75 से 85 और कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 1-4 सीटें जा सकती हैं। 

सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 58 से 71 सीटें और कांग्रेस को 53 से 66 सीटें मिलती दिख रही है। अन्य एग्जिट पोल में भी असम में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।

एबीपी और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, असम की 126 सीटों में भाजपा को 58-71 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 53-66 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक-सीएनएक्स के मुताबिक असम में एनडीए को 79, यूपीए को 45 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं।

केरल, कुल सीटें- 140 

 इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के अनुसार केरल की 140 सीटों पर एलडीएफ के खाते में 104 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को शून्य से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में भी शून्य से दो सीटों का अनुमान लगाया जा रहा है। 

सीवोटर के मुताबिक केरम में एलडीएफ को 71 से 77 औऱ यूडीएफ को 62 से 68 सीटें मिल रहीं है। 

टुडेज चाणक्य के मुताबिक असम में एलडीएफ को 93 से 111 सीटें और यूडीएफ को 26 से 44 सीटें मिलती दिख रही है।  

तमिलनाडु, कुल 234 सीटें

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिये इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल में डीएमके+ को 175 से 195 सीटें मिल रही है जबिक एआईएडीएमके को 38 से 54 सीटें मिल रही है। 

एबीपी और सी वोटर के एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 160 से 172 सीटें मिल रही हैं जबकि एआईएडीएमके के 85 से 70 सीट मिल रही है। 

टुडेज चाणक्य के अनुसार तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को 164 से 186 सीटें मिल रही है जबकि एआईएडीएमके 46 से 68 सीटें मिल रही है। 

पुडुचेरी, कुल 30 सीटें

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिये मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है लेकिन एग्जिट पोल में कांग्रेस कहीं भी टक्कर देती नहीं दिख रही है।

इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में भाजपा को 20 से 24 और कांग्रेस को 6 से 10 सीटें मिल रही है।

सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 19 से 23 सीटें मिल रही है जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 6 से 10 सीटें आ रही है।

सीएनएक्स ने यहां भाजपा को 16 से 20 और कांग्रेस को 11 से 13 सीटों का अनुमान जताया है।

Published : 
  • 30 April 2021, 9:15 AM IST

Related News

No related posts found.